मंगलवार को विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा की गई अतिरिक्त बजट घोषणाओं पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा है कि:

"पूर्व में पेश किए गए लोककल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी बजट के बाद यह बोनस बजट घोषणाएं विकसित राजस्थान की नींव को और अधिक मजबूत करेगी।"


आईटी की काशी बनेगा कोटा

विधायक संदीप शर्मा ने कोटा के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की:

  • ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक और टेक्सटाईल उद्योगों की स्थापना के लिए वृहद् औद्योगिक क्षेत्र कोटा के विकास में अहम कदम साबित होगा।
  • ट्रिपल आईटी कोटा में आटीफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा एनालिस्ट व अन्य भविष्योन्मुखी रोजगार के नए कोर्स प्रारम्भ करते हुए नया आईटी हब के रूप में विकसित करने की योजना कोटा को शिक्षा की काशी के साथ अब आईटी की काशी बनाने का काम करेगी।

आधारभूत ढांचा और जलापूर्ति की सौगात

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक विकास के लिए कटिबद्ध सरकार ने न केवल आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने का ठोस कदम उठाया है बल्कि औद्योगिक जल की आपूर्ति के बारे में पहली बार सार्थक पहल की गई है।

  • कोटा व बूंदी में जलापूर्ति के लिए 90 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
  • चम्बल नदी के दोनों ओर स्थित शहरों के लिए अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी प्रावधान किया गया है।

चिकित्सा सुविधाओं में रोबोटिक तकनीक का विस्तार

विधायक ने चिकित्सा क्षेत्र में हुए विकास को रेखांकित करते हुए बताया कि:

"पूर्व में भी भाजपा सरकार ने कोटा मेडिकल कॉलेज को कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से परिपूर्ण किया था और अब प्रोस्टेटिक सर्जरी के लिए 25 करोड़ का रोबोटिक हेण्ड ऐसी सुविधा प्रदान करेगा जो कई बड़े शहरों में भी उपलब्ध नहीं है।"


वन्यजीव और पर्यटन विकास

प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए समर्पित भाजपा सरकार ने हाड़ौती क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है:

  • रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व और चम्बल घड़ियाल सेन्चुरी में सफारी व सुविधा विकास का कार्य होगा।
  • इन कार्यों के लिए आवंटित 25 करोड़ की सौगात वन्य पर्यटन को बढ़ावा देगी।
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story