कोटा: इस्कॉन नंदग्राम में धूमधाम से मनाई गई नित्यानंद त्रयोदशी
मुकुंदरा विहार स्थित मंदिर में भगवान नित्यानंद प्रभु के अवतरण दिवस पर पालकी यात्रा, महाअभिषेक और संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ।

कोटा के मुकुंदरा विहार स्थित इस्कॉन नंदग्राम धाम में नित्यानंद त्रयोदशी के अवसर पर भगवान श्री श्री गौर निताई की पालकी यात्रा निकालते श्रद्धालु।
मुकुंदरा विहार स्थित इस्कॉन नंदग्राम धाम, कोटा में 31 जनवरी शनिवार के दिन नित्यानंद त्रयोदशी उत्सव का आयोजन किया गया, जो भगवान नित्यानंद प्रभू के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव भगवान की भक्ति और प्रेम का प्रतीक है, जो हमारे जीवन को सार्थक बनाता है।
दिव्य श्रृंगार एवं भव्य पालकी यात्रा
- भगवान श्री श्री गौर निताई को मयूर से सजी हुई पोशाक अर्पित की गई जो कि अत्यन्त मनमोहक थी।
- शाम 5:30 बजे भगवान श्री श्री गौर निताई की पालकी उत्सव का आयोजन किया गया।
महाअभिषेक एवं संकीर्तन
पालकी उत्सव के तत्पश्चात बहुत ही भव्य अभिषेक किया गया जिसमें गौर निताई को निम्नलिखित द्रव्यों से दिव्य स्नान कराया गया:
- पंचामृत और पंचगव्य
- फलों के रस और औषधियाँ
अभिषेक के दौरान भक्तों ने बड़े ही भाव और भक्ति के साथ हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था।
अध्यात्मिक प्रवचन: नित्यानंद प्रभू की महिमा
अभिषेक के पश्चात इस्कॉन नंदग्राम धाम अध्यक्ष श्रीमान राधा प्रिया दास जी ने नित्यानंद प्रभू के बारे में बताया कि:
"वे श्री बलराम जी का स्वरूप हैं और सभी जीवों के आदि गुरु हैं। भगवान कृष्ण को प्राप्त करने के लिए नित्यानंद प्रभु की कृपा प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। कलियुग स्वयं भगवान श्री बलरामजी नित्यानंद प्रभू के रूप में प्रकट हुए, उन्होंने अपने जीवंत उदाहरण से बताया कि कलियुग का युग धर्म हरिनाम संकीर्तन है। उन्होंने कहा कि नित्यानंद प्रभू की कृपा से ही हम भगवान के प्रेम और आनंद का अनुभव कर सकते हैं।"
महा आरती एवं प्रसाद वितरण
इसके बाद भगवान की महा आरती की गई। महा आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, जो भगवान की कृपा का प्रतीक है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
