कोटा। बाल बाधित विकास केन्द्र में इनरव्हील क्लब की ओर से शिक्षक दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 28 शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं यूनिफॉर्म जैकेट भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।

क्लब अध्यक्ष नीता जैन ने बताया कि शिक्षकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्लब की वरिष्ठ सदस्य रेणू अग्रवाल एवं पीडीसी पुष्पा गुप्ता ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए।

विद्यालय की अध्यक्ष सर्वेश्वरी रानीवाला ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं क्लब सचिव अर्चना गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में क्लब सदस्य इंद्रा जैन, प्रीति गौतम, अलका शर्मा, माधुरी गर्ग, हेमलता श्रिंगी एवं शीला गौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद गतिविधियों ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story