कोटा, 6 मार्च। इंद्र विहार क्षेत्र में 7 फरवरी की रात एक तीन मंजिला रेस्टोरेंट की इमारत ढहने से घायल हुई महिला के इलाज के लिए बंगाली स्वर्ण कला समिति ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वर्तमान में महिला का इलाज जारी है और उपचार का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए समाज और शहर के कई लोग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

इसी सेवा भाव के क्रम में बंगाली स्वर्ण कला समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल तोहिद मलिक, मंत्री संजय भौमिक, पिंटू गाजी तथा अन्य साथियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायल महिला सुदिप्ता के पति अभिजीत को इलाज में सहयोग के लिए 80 हजार रुपये नकद प्रदान किए।

सदस्यों ने होली और रमजान के खर्चों में कटौती कर जुटाया फंड

समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बंगाली स्वर्ण कला समिति के सदस्यों ने मिलकर यह राशि एकत्रित की है। कई सदस्यों ने होली नहीं खेलने और रमजान के महीने में खरीदारी से बचाई गई राशि भी इस मदद के लिए दी, ताकि जरूरतमंद परिवार की सहायता की जा सके।

पीड़ित परिवार के प्रति जताई नैतिक एकजुटता

समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि "कोटा में पढ़ने आने वाले बच्चों और उनके परिजनों के साथ ऐसी दुर्घटनाएं बेहद दुखद हैं। ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story