अग्रसेन चौराहे पर फहराया तिरंगा, अग्रवाल समाज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
कोटा के नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर अग्रवाल समाज ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के साथ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन हुआ, बच्चों ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां दीं।

तस्वीर में कोटा के नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे विभिन्न वेशभूषा में और गणमान्य नागरिक नजर आ रहे हैं।
कोटा, 16 अगस्त। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण किया गया। महिला अध्यक्ष कमला मित्तल एवं संभागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य नवल किशोर गर्ग, विशेष अतिथि डॉ. विजय गोयल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राहुल मित्तल (संभागीय उपाध्यक्ष), वर्कशॉप कॉलोनी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामनिवास गर्ग, विशेष अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, कोटा जिला के महामंत्री सतनारायण अग्रवाल तथा युवा अध्यक्ष अजय गोयल उपस्थित रहे।
अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कुछ बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में झांसी की रानी, मिलिट्री जवान और नेता सुभाष चंद्र बोस की भूमिकाएं निभाईं।
कार्यक्रम में आर पी गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सतनारायण गुप्ता, भंवर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, ललित किशोर मित्तल, जगदीश प्रसाद जैन, पवन अग्रवाल, टीकम खंडवाला, मनोज गुप्ता, मनोज गोयल, कमल गर्ग, सोमेश कुमार अग्रवाल, श्रवण कुमार बंसल, अंकुश अग्रवाल, वीरेंद्र मंगल, कैलाश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश गर्ग, वैभव मित्तल, भावना अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, अनीता गुप्ता, राखी बंसल, संगीता गर्ग, शशि गोयल, ममता अग्रवाल, ममता मित्तल, अनीता अग्रवाल, भारती जैन, आशा अग्रवाल मारवाड़ी, वर्षा गुप्ता, कमला अग्रवाल एवं मीनू बंसल सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य, वरिष्ठ व्यक्ति एवं अग्र बंधु मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
