कोटा। सावन की भक्ति और उल्लास के बीच आईएल मंदिर में महिला मंडल की ओर से आयोजित हिंडोला उत्सव में राधा-कृष्ण के मनोहारी श्रृंगार, भजनों और महिलाओं के भावपूर्ण नृत्य से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। उत्सव में करीब 150 महिला-पुरुषों ने सहभागिता की।

महिला मंडल की संयोजिका पुष्पा गट्टानी ने बताया कि अवसर पर राधा-कृष्ण का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार कमलेश राठौर एवं पूनम भट्ट ने किया। इसके बाद महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

राधा तिवारी ने ‘राधा मैं तेरे पर मगन’, पूनम भट्ट ने ‘राधे-राधे बोल चले आएंगे बिहारी’, चंदा मित्तल एवं संतोष नामा ने ‘राधे झूले में पधारो झुक आए बदरा’, पुष्पा मथुरिया ने ‘सांवरिया झूला डल गया रे’ तथा पुष्पा खंडेलवाल ने ‘रंगीलो सावन आयो रे’ सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे उत्सव का माहौल और भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद योगेंद्र आहलुवालिया राणा, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव योगेंद्र जोशी, सत्यनारायण चीता, दिवाकर दाधीच, ताराचंद गुप्ता, ओम गट्टानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर पुजारी मनोज तिवारी ने भगवान की आरती कराई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story