कोटा। राजस्थान फैशन फाउंडेशन द्वारा शहर के एक होटल में भव्य “कोटा आईकॉनिक अवार्ड सेरेमनी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर राहिल खान व वासु रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई की जानी-मानी फिल्म व टीवी अभिनेत्री कांची सिंह ने शिरकत की।

समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में पूरे राजस्थान से चयनित प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस दौरान उभरती हुई प्रतिभा तनवी शर्मा को ‘बेस्ट मॉडल’ और ‘बेस्ट डेब्यू एक्टर’ अवार्ड से नवाजा गया, जिससे उन्होंने प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में फैशन, अभिनय और कला के क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे समारोह में उत्साह और ग्लैमर का माहौल बना रहा।

कांची सिंह ने की सराहना

इस मौके पर कांची सिंह ने तनवी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि "मात्र 16 वर्ष की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना बेहद खास है।" उन्होंने तनवी के आगामी फिल्म, वेब सीरीज और टीवी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story