कोटा, 31 दिसम्बर।

कोटा महानगर के सामाजिक परिदृश्य में बुधवार को एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय उस समय जुड़ गया, जब श्री धाकड़ समाज पंचायत कोटा महानगर की कार्यकारिणी के चुनाव पूर्णतः निर्विरोध और सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। समाज की सर्वोच्च और सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्था मानी जाने वाली श्री धाकड़ पंचायत के इस निर्वाचन ने समाज की एकता, अनुशासन और आपसी समन्वय का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यसमिति के कुल पन्द्रह पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। नामांकन की अंतिम तिथि तक प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते निर्वाचन दल ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस प्रक्रिया में निर्वाचन दल के सदस्य धनराज नागर नोहल्या, देवकरण नागर चोपाखुर एवं धनराज चन्द्रावला सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में शामिल रहे, जबकि एडवोकेट बनवारी लाल नागर, वंदना नागर एवं चन्द्र प्रकाश नागर ने विधिक सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निर्वाचन परिणामों के अनुसार एडवोकेट नरेन्द्र नागर को अध्यक्ष, दुर्गाशंकर चन्द्रावला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश नागर को मंत्री, इन्द्र नागर नोटाणा को उपाध्यक्ष, हरीश नागर को कोषाध्यक्ष, इन्द्र नागर बड़ोद को संगठन मंत्री, राजेश नागर को उपमंत्री, महेन्द्र नागर को योजना मंत्री, ओम प्रकाश नागर को प्रचार मंत्री तथा महावीर नागर को परामर्श मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महावीर नागर, लोकेश नागर, नंदराम नागर एवं जितेन्द्र नागर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश नागर ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलवाई। इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें फूलचंद नागर, तुलसीराम धाकड़, इन्द्र सिंह मंडलोई, सांवरलाल नागर, महावीर नागर, चन्द्रप्रकाश प्रणेता, किशन अनुराग, देवीशंकर कालातालाब, रामकुमार नागर, गुमानीशंकर नागर, दुर्गाशंकर कादीहेड़ा, चौथमल बाछीहेड़ा, रामावतार नागर, बालाशंकर नागर, भूपेन्द्र धाकड़, राजेन्द्र नागर विशेषाधिकारी ऊर्जा मंत्री, लक्ष्मीचंद नागर, जोधराज नागर, हेमंत अंताना तथा प्रदीप नागर सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

निर्विरोध निर्वाचन की यह प्रक्रिया न केवल कोटा महानगर धाकड़ समाज की परिपक्वता को दर्शाती है, बल्कि आने वाले समय में समाज के संगठित, सशक्त और विकासोन्मुख स्वरूप की भी स्पष्ट झलक प्रस्तुत करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story