कोटा: हिंदू एकता और सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना हेतु 8 फरवरी को भव्य हिंदू सम्मेलन

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में हिंदू समाज वर्तमान में गहन मंथन के दौर से गुजर रहा है। हिंदू एकता को सुदृढ़ करने, जाति-पात के भेदभाव को समाप्त करने तथा सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर विचार-विमर्श के लिए एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 फरवरी 2026, रविवार को विज्ञान नगर स्थित आर्य समाज परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है।


कार्यक्रम का समय एवं मुख्य अतिथि

  • धर्म सभा का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।
  • आयोजन की जानकारी देते हुए अनिल जैन ठौरा ने बताया कि "धर्म सभा में श्री राम धाम मंदिर, कोटा के पूज्य महाराज लक्ष्मण दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि चमत्कारी हनुमान मंदिर, विज्ञान नगर के अधिष्ठाता आचार्य अशोक शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।"

सम्मेलन का विस्तृत कार्यक्रम

हिंदू सम्मेलन के मुख्य संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के अंतर्गत:

  • प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक: आर्य समाज, विज्ञान नगर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
  • दोपहर 3 बजे: विशाल धर्म सभा का प्रारंभ होगा।

जनसंपर्क एवं कार्ड विमोचन

सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक घर तक आमंत्रण कार्ड पहुंचाने के उद्देश्य से कार्ड विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे:

सुरेश अग्रवाल, अमित नागर, सुरेश लखेरा, ममता मांखिजा, बृजमोहन पंचोली, राकेश चड्डा, छीतर लाल, गोवर्धन, विनोद जैन ‘बाहुबली’, कमलाकांत, चेतन जैन, पूनम चतुर्वेदी, कौशल रस्तोगी एवं चेतन प्रकाश बंसल।


प्रभावी आयोजन हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए इन प्रमुख सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • विनोद बाहुबली
  • अनिल अग्रवाल
  • रामकृष्ण शर्मा
  • गिर्राज गुप्ता
  • राकेश चड्डा
  • गोवर्धन
  • रामगोपाल
  • प्यारेलाल जोशी
  • कैलाश अग्रवाल एवं चेतन जैन
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story