कोटा। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कोटा के कॉमर्स कॉलेज चौराहा व्यापार संघ ने जनसेवा का संकल्प लेते हुए राहगीरों और वाहन चालकों के लिए शीतल शरबत और मिल्क शेक वितरण का भव्य आयोजन किया। इस पुनीत कार्य के तहत लगभग 3000 राहगीरों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की।

इस सेवा कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय गोयल एवं सुनीता गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने व्यापार संघ के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में आमजन की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम के निदेशक सोनू सेन ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए राहगीरों को फौरी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस सेवामयी आयोजन को सफल बनाने में व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह हाडा, उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कुशाल जैन, पुष्पेंद्र सिंह हाडा, चिराग जैन, बृजेंद्र सिंह चौहान, जय बना, सोनू यादव, कृष्ण सुमन और विज्ञान नगर से आर. एन. गुप्ता सहित स्थानीय प्रबुद्ध जनों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को ठंडा पेय पिलाने का यह प्रयास समाज में आपसी सहयोग और संवेदना का एक जीवंत उदाहरण बन गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story