कोटा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अटवाल नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क और तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

छगन माहुर ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ अटवाल नगर के प्रत्येक घर, दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आदरपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।

नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह केवल एक सरकारी या राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय को अपनी माटी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का पावन माध्यम है। जब देश के कोने-कोने में, हर घर की छत पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराएगा, तो यह हमारी अखंडता और वैश्विक पटल पर उभरते सशक्त भारत का प्रतीक बनेगा।"

माहुर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान के हर जिले, गांव तथा ढाणी तक तिरंगा पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने अटवाल नगर के सभी वासियों से 15 अगस्त के पावन पर्व पर अपने-अपने घरों पर गौरव के साथ तिरंगा फहराने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर का साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट अतिश सक्सेना, अमित सोनी, विकास कुमार, रोहित गोस्वामी, अमित गोतम, राजकुमार, राजेन्द्र मीना, भूपेंद्र तिवारी, एडवोकेट महेंद्र, राजेन्द्र शर्मा सहित सेंकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अटवाल नगर में आयोजित यह तिरंगा वितरण कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क और राष्ट्रीय ध्वज को घर-घर पहुंचाने की गतिविधि का हिस्सा रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story