कोटा, 14 मार्च 2026 — राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के सफल और भव्य आयोजन ने हाड़ौती क्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर एक नई और सशक्त पहचान दिलाई है। जयपुर सचिवालय स्थित कार्यालय में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कोटा डिवीजन के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट के दौरान उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल द्वारा उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया और राज्य सरकार तथा पर्यटन विभाग द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका हार्दिक अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया गया।

पयर्टन विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुआ ट्रैवल मार्ट

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डीवीजन द्वारा इस आयोजन के लिए किए गये बेहतरीन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि "पूरे देश मे रोड शो करके कोटा के पयर्टन स्थलों का प्रचार प्रसार कर पूरे देश भर से सैकड़ों की संख्या मे टयूर ओपरेटरो, पर्यटन से जुड़े लोग, नेशनल मीडीया ब्लोगर्स एवं पर्यटकों को आमन्त्रित करके राज्य सरकार द्वारा जयपुर के बाद पहली बार राज्य के पयर्टक विकास की दृष्टीगत रखते हुए कोटा में ट्रैवल मार्ट के आयोजन के प्रयोग को सफल बनाया गया।" महानगरों की तर्ज पर आयोजित कोटा ट्रेवल मार्ट हाड़ौती के पयर्टन विकास के लिए बेहद सफल आयोजन रहा जो हाड़ौती के पयर्टन विकास को नई दिशा प्रदान करेगा जिससे आज हाड़ौती पयर्टन के राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है जो निश्चित ही राज्य की नई डेस्टीनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इस तरह के प्रयास निरन्तर जारी रखने होंगे।

आगामी 6 से 10 जनवरी 2027 तक अगले ट्रैवल मार्ट का प्रस्ताव

इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने उप मुख्यमंत्री का हाड़ौती में ट्रैवल मार्ट जैसा बड़ा आयोजन देने पर हार्दिक आभार प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी हार्दिक आभार प्रकट किया। माहेश्वरी ने बताया कि ट्रैवल मार्ट के बाद भी 26 राज्यों से आए टयूर ओपरेटरो से निरन्तर सम्पर्क साधा जा रहा है, जिसकी परिणिति स्वरूप कई पर्यटकों के दल हाड़ोती भ्रमण पर आए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कोटा महोत्सव जैसा भव्य आयोजन जो इस वर्ष भी फरवरी में दोबारा आयोजित किया गया, वह भी बेहद सफल रहा। माहेश्वरी ने कोटा को सम्पूर्ण पयर्टन नगरी बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि "अगला कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 6 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए होटल फेडरेशन द्वारा अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।"

सम्पूर्ण हाड़ौती संभाग को जोड़ने की अनूठी योजना

प्रस्तावित 4 दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोटा के साथ-साथ बूंदी, बारां और झालावाड़ को भी पर्यटन के इस बड़े मंच से जोड़ना है। होटल फेडरेशन का लक्ष्य है कि कोटा के साथ साथ बुन्दी बारां झालावाड़ में भी एक एक दिवसीय इस आयोजन में भागीदारी रखे जिससे आने वाले ट्यूर ओपरेटर्स उन क्षेत्रों का भी अवलोकन कर सकें। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि "होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं उनकी टीम ने इस कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट को जो नयी ऊंचाइयां प्रदान की उसकी कल्पना भी हमारे द्वारा नहीं की गयी थी, निश्चित ही कोटा हाड़ौती ट्रेवल मार्ट को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और जिसकी गूंज पूरे राष्ट्रीय स्तर पर पयर्टन सेक्टर में हुई है।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि होटल फेडरेशन हर वर्ष ट्रैवल मार्ट हाड़ोती में आयोजन करने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है और उप मुख्यमंत्री से जनवरी 2027 के प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story