कोटा में हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति (रजि.) की नवगठित संभागीय और जिला कार्यकारिणी का भव्य शपथग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह तलवंडी स्थित एक स्थानीय होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा शिक्षा क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेश बिरला, प्रख्यात शिक्षाविद मनोज जैन तथा रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य एवं किसान नेता आशीष मेहता उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ओम मेहता ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा को शिक्षा नगरी के रूप में स्थापित करने में छोटे और मंझोले कोचिंग संस्थानों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे निजी शिक्षण संस्थानों की जायज समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेंगे। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि कोटा की पहचान समर्पित शिक्षकों से है और संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए। शिक्षाविद मनोज जैन ने आधुनिक समय में कोचिंग के बदलते स्वरूप एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं किसान नेता आशीष मेहता ने कहा कि कोचिंग उद्योग से कोटा के हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है, इसलिए इस क्षेत्र का संरक्षण आवश्यक है।

समारोह के दौरान संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसमें संभागीय संरक्षक बुद्धि प्रकाश शर्मा, सोनिया राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमावत, महासचिव आरके जांगिड़, कोषाध्यक्ष प्रदीप धाकड़, जिला कार्यकारिणी संरक्षक धनेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष जितेंद्र पारेता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नौलक मीणा, उपाध्यक्ष रवि राठौर, महासचिव नीरज मेहता, कोषाध्यक्ष नरेश नागर, सलाहकार एसएल नागर, प्रवक्ता विशाल उपाध्याय, सचिव आरवी प्रजापति, संगठन मंत्री संदीप मालव, सह संगठन मंत्री हरि गुर्जर, कार्यकारिणी सदस्य शुभम सिंघल, कमल सुमन, सचिव हेमराज सुमन, संगठन मंत्री मयंक भाटिया, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, सह संगठन मंत्री सहगिल हुसैन, प्रचार मंत्री पंकज जैन, सूचना प्रभारी दशरथ नरूका, कार्यकारिणी सदस्य चेतन जैन एवं धर्मेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक सोनिया राठौड़ ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि फायर एनओसी के नाम पर छोटे और मंझोले कोचिंग संस्थानों का उत्पीड़न तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानक आवश्यक हैं, लेकिन नियमों की आड़ में छोटे व्यवसायियों को डराना अनुचित है।

इसी क्रम में संरक्षक बुद्धि प्रकाश शर्मा ने कोचिंग संस्थानों पर हो रही सीलिंग कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छोटे कोचिंग संस्थानों में दो गेट (निकास द्वार) की अनिवार्यता व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है और यह पूरी तरह अन्यायसंगत है। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस कार्रवाई का विरोध किया।

समारोह के अंतिम चरण में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों का सम्मान स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। समिति अध्यक्ष ओम मेहता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन छोटे कोचिंग संचालकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा और किसी भी अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। समारोह में संभाग भर से आए सैकड़ों कोचिंग संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम ने शिक्षा क्षेत्र की एकजुटता और संघर्ष का स्पष्ट संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story