विवेकानंद नगर शाखा का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह, 32 शिक्षकों का सम्मान
कोटा के एमजीजीएस विद्यालय में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन अभियान के तहत 520 विद्यार्थियों की सहभागिता से 32 शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा कोटा द्वारा आर.ए.सी. कॉलोनी स्थित एमजीजीएस विद्यालय में आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण।
कोटा, 8 अक्टूबर। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के प्रमुख प्रकल्प “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” अभियान के तहत चतुर्थ कार्यक्रम एमजीजीएस विद्यालय, आर.ए.सी. कॉलोनी में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के 520 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जबकि 32 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष मनोज विजयवर्गीय ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों को चरित्रवान, संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निशु शर्मा का शाल एवं उपरना ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के 32 शिक्षकों को भी उपरना ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों लक्ष्य श्रंगी, प्रज्ञा नागर, योगिता मिश्रीवाल, कमल मीना और अश्वीन बैरवा को परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शाखा की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव श्रीमती सुनीता केदावत ने आभार व्यक्त किया। समारोह में मनोज विजयवर्गीय, श्रीमती सुनीता केदावत, ज्ञानचंद व्यास, प्रधानाचार्या श्रीमती ईशु शर्मा, मुकेश गौतम, नम्रता गर्ग, अजय कुमार जैन, मुकेश जैन, तिरभूमंन सिंग, इंद्र नारायण शर्मा, प्रवीण प्रभाकर, प्रमोद गौतम, रघुवीर कपूर, शम्मी, सुनील कुमार सिंह, रवि खण्डेलवाल, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र विजय दादाबाड़ी, श्रीमती इंदु विजय, श्रीमती आशा व्यास, श्रीमती दीपा कपूर, श्रीमती सविता विजय, श्रीमती किरण जैन, श्रीमती बरखा सेन, श्रीमती अल्का शर्मा व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन कालूराम लखारा ने किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
