कोटा। गुमानपुरा स्थित जोधपुर कचौरी प्रतिष्ठान पर अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी को लेकर भाजपा नेता गुड्डू मरचुनिया का पारा चढ़ गया। कचौरी विक्रेता द्वारा चटनी की पॉलीथिन पर स्टेपल पिन का उपयोग करने पर तीखी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता की दुकानदार से दूरभाष पर जोरदार बहस हुई। मरचुनिया ने कचौरी विक्रेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व में भी इस प्रतिष्ठान द्वारा पैकिंग में इस्तेमाल की गई स्टेपल की पिन चटनी में गिर गई थी, जिसके सेवन से कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो चुके हैं। इसके बावजूद दुकानदार द्वारा सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद अव्यवस्थाओं पर रोष व्यक्त करते हुए गुड्डू मरचुनिया ने बताया कि दुकान पर साफ-सफाई का सर्वथा अभाव है और पैकिंग के लिए कपड़े के बैग तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार ग्राहकों से मनमानी दरें वसूल रहा है, किंतु सुविधाएं देने के नाम पर शून्य है। भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि स्टेपल पिन किसी के पेट में जाने से बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, खाद्य विभाग और व्यापार संघ कोटा के पदाधिकारियों से वार्ता कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

मरचुनिया ने चेतावनी दी है कि केवल इसी प्रतिष्ठान पर नहीं, बल्कि अन्य सभी दुकानों पर भी जांच की जानी चाहिए ताकि कहीं भी गलत कार्य न हो। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि केवल नोट कमाने की चाहत में जनता की सुरक्षा को भुलाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही इन लापरवाह दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story