कोटा, 7 मार्च 2026: कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजारपू राममोहन नायडू का जोरदार स्वागत किया गया। होटल फेडरेशन राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं कैट (CAIT) के कोटा जिला अध्यक्ष अनिल मुन्दडा ने समारोह स्थल के हेलीपैड पर अतिथियों की अगवानी की। इस दौरान होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

औद्योगिक और पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति

अशोक माहेश्वरी एवं अनिल मुन्दडा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद कोटा के औद्योगिक, व्यापारिक एवं पर्यटन विकास को तेजी से गति मिलेगी।" उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इसे इसकी समय अवधि 2 वर्ष में शीघ्र पूर्ण कर शुरू किया जाना चाहिए। कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन और महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि महासंघ कई वर्षों से कोटा में हवाई सेवा एवं नए हवाई अड्डे की स्थापना की मांग करता रहा है, जो आज पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि "कोटा में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शुरू होने से कोटा का चहुमुखी विकास होगा और इसे 2 वर्ष की समय सीमा में ही इसका निर्माण करके इसे शुरू किया जाना चाहिए।"

एरोसिटी और भविष्य की व्यापक योजनाएं

महासचिव अशोक माहेश्वरी ने भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एरोसिटी का निर्माण भी इसके निर्माण के साथ ही शुरू किया जाना चाहिए। इस एरोसिटी में कमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एजुकेशन, पर्यटन, होटल और रिसोर्ट जैसी गतिविधियों के संचालन की योजना बनाई गई है। परियोजना के विवरण के अनुसार, 658 हेक्टर की जमीन रीको को औद्योगिक क्षेत्र के लिए दी गई है, जबकि बाकी 755 हेक्टर जमीन पर कमर्शियल, शैक्षणिक, हॉस्पिटैलिटी, होटल, रिसोर्ट और आवासीय क्षेत्र की योजना बनाई गयी है। उन्होंने मांग की कि "इसका कार्य भी एयरपोर्ट के साथ शुरू किया जाना चाहिए जिससे एयरपोर्ट निर्माण के साथ-साथ यहां पर समस्त प्रोजेक्ट के निर्माण की गतिविधियां भी शुरू हो सके ताकि एयरपोर्ट शुरू होने पर उसको पूर्ण ट्रैफिक मिलना शुरू हो जाए।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story