कोटा। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कोटा सिटी राउंड टेबल 358 (KCRT 358) की ओर से पहल जारी है। संस्था ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोराबास में 200 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

केसीआरटी-358 के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि संस्था का इस वर्ष मुख्य फोकस शहर और आसपास के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। शिक्षा के साथ स्कूल के बुनियादी ढांचे और विद्यार्थियों की दैनिक शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।

रमन भाटिया ने बताया कि संस्था की ओर से इसी विद्यालय में पूर्व में चार कक्षा-कक्षों का निर्माण भी कराया जा चुका है। स्टेशनरी वितरण के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम में केसीआरटी-358 के सचिव रमन भाटिया सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story