कोटा | 28/01/2026

चोरी की घटना की कड़ी निंदा

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने महावीर नगर क्षेत्र में सोने-चांदी के व्यापारी के यहां हुई करीब सवा करोड़ रुपये सोने की चोरी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधी को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। श्री स्वर्ण रजत मार्केट व्यापार समिति के अध्यक्ष कपिल सोनी ने आज महासंघ के पदाधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया।

पुलिस प्रशासन से वार्ता और मांग

जैन व माहेश्वरी ने घटना को लेकर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी से वार्ता कर उन्हें बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अपराधी की पहचान हो चुकी है फिर भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से घटना में लिप्त अपराधी को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि "पुलिस पूरी तत्परता से अपराधी को पकड़ने का कार्य कर रही है और कहीं इसके लिए कई संदिग्ध जनों से भी पूछताछ की जा रही है शीघ्र वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।"

इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के सलाहकार बोर्ड के निदेशक गणपत लाल शर्मा भी मौजूद थे। कोटा व्यापार महासंघ ने पुलिस प्रशासन से अपराधी को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story