शहर के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र गीता भवन स्थित 60 वर्ष पुराने श्री राधा कृष्ण मंदिर का अब भव्य और आकर्षक स्वरूप में पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर आश्रम के अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल एवं मंत्री रामेश्वर प्रसाद विजय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से विस्तृत चर्चा की है। श्री बिरला ने मंदिर को स्थापत्य कला की दृष्टि से भव्य और दर्शनीय बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा परियोजना में पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान किया।

आश्रम प्रबंधन के अनुसार, मंदिर का मूल निर्माण लगभग 60 वर्ष पूर्व हुआ था और अब समयानुकूल इसे नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। निर्माण कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल को निर्माण संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके अनुसार, मंदिर के नवनिर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है तथा इसे पूर्ण होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। मंदिर के स्वरूप को विशिष्ट और अद्वितीय बनाने के उद्देश्य से विशेषज्ञ वास्तुकारों और सोमपुरा शिल्पकारों से परामर्श लिया जा रहा है, जिससे राजस्थानी और शास्त्रीय निर्माण शैली का समन्वित एवं आकर्षक रूप सामने आए।

इसी क्रम में मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु रविवार को भगवान के विग्रहों के स्थान परिवर्तन का विशेष आयोजन किया जाएगा। संजय चतुर्वेदी के सानिध्य में विधि-विधान और शास्त्रोक्त मर्यादाओं के अनुसार भगवान राधा-कृष्ण को वर्तमान मंदिर से समीप स्थित शिव मंदिर में अस्थायी रूप से विराजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्वान पंडितों और आचार्यों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी तथा भगवान की शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और संकीर्तन के साथ निकाली जाएगी। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

यह परियोजना न केवल गीता भवन के धार्मिक महत्व को नई पहचान देगी, बल्कि शहर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को भी सुदृढ़ करेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story