गीता सत्संग आश्रम समिति, कोटा द्वारा गीता भवन स्थित प्राचीन भगवान श्री राधा-कृष्ण मंदिर के भव्य नवनिर्माण एवं ‘कृष्ण लीला’ के सजीव चित्रण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह शनिवार को प्रातः 11 बजे गीता भवन प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी।

समिति के अध्यक्ष गोवर्धनलाल खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा की आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्राचीन मंदिर को अब भव्य एवं नवीन स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन एवं नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी की उपस्थिति रहेगी।

समारोह के सफल आयोजन हेतु उपाध्यक्ष एवं निर्माण समिति संयोजक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, मंत्री रामेश्वर प्रसाद विजय, कोषाध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, सह-संयोजक कुन्ती मूंदड़ा एवं सह-मंत्री महेन्द्र कुमार मित्तल सहित समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह आयोजन कोटा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story