कोटा: श्री गौतमेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर का उद्घाटन, मंत्रोच्चार के साथ हुई महाआरती
गौतम जयंती पर पत्रकार रमेश चंद्र गौतम ने परिजनों की स्मृति में भेंट किया वाटर कूलर, रायपुरा में आयोजित समारोह में समाज के गणमान्य बंधु रहे मौजूद।

कोटा 20 मार्च। गौतम जयंती एवं हिंदू नववर्ष संवत्सर के पावन पर्व पर गर्मी के मौसम में आमजन और कॉलोनीवासियों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौतम समाज के ही पत्रकार रमेश चंद्र गौतम (लांबाखोह वाले) ने अपने ज्येष्ठ पुत्र पुत्र-वधू स्व. सुधांशु-भारती गौतम की स्मृति में माया गौतम, प्रियांशु गौतम, सोनम गौतम व शुभ गौतम द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए श्री गौतमेश्वर दक्षिणमुखी बालाजी मन्दिर पर वाटर कूलर भेंट किया गया है।
मंत्रोच्चार और विधि-विधान से उद्घाटन
इस वाटर कूलर का उद्घाटन महर्षि गौतम आदर्श विकास समिति औद्योगिक क्षेत्र रायपुरा कोटा की कार्यकारिणी सदस्य एवं गणमान्य बंधुओ की उपस्थिति में पंडित बुद्धि प्रकाश द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ किया गया। इसके साथ ही मंदिर में भव्य महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान समिति के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का साफा बंधवाकर, दुपट्टा धारण करवाकर और मोतियों की माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह से विशेष सम्मान किया गया।
सेवा और संस्कारों पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि रमेश चंद्र गौतम ने कहा कि "सेवा कार्यों में सभी को यथा संभव सहयोग करना चाहिए, वही उन्होंने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं, पर जोर देते हुए स्वयं के रोजगार की ओर ध्यान बढ़ाने की बात कही।"
आमजन को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
समिति के संरक्षक गोविंद प्रसाद गौतम ने बताया कि "गर्मी के मौसम में आमजन और कॉलोनीवासियों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह एक सराहनीय पहल की गई है, जिसके लिए दानदाता धन्यवाद के पात्र है।" उन्होंने कहा कि गौतमैशवरम दक्षिण मुखी बालाजी, महादेव मंदिर, जहां बड़ी संख्या में आस पड़ोस से लोग पूजा करने आते हैं, वही पास ही में एक विद्यालय भी संचालित है और कुछ दूर ही एक मंदिर ओर भी है। शहर में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है और गर्मी की वजह से लोग परेशान रहते हैं, ऐसे में वाटर कूलर के लगने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय गौतम द्वारा किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान एवं उपस्थिति
समिति अध्यक्ष लोकेश गौतम ने बताया कि इससे पूर्व श्री महर्षि गौतम प्राकाट्य महोत्सव पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने गौतम ऋषि का जलाभिषेक एवं हवन पूजन किया और महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर गोविंद प्रसाद गौतम, लोकेश गौतम, बुद्धि प्रकाश, संजय गौतम, चेतन प्रकाश, हनुमान गौतम, योगेंद्र, राजेंद्र गौतम, शिव कुमार गौतम, श्रीधर गौतम सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
