कोटा। शनिवार को गणगौर पर्व पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से शहर भर में मनाया गया। इस अवसर पर कोटा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीनाथपुरम स्थित बी सेक्टर में तुलसा परिवार में ईसर-गणगौर पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ विधिवत पूजन

इस अवसर पर परिवार की गौरनियों (महिलाओं) ने पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ गणगौर का विधिवत पूजन किया। पूरे परिसर में पारंपरिक गीतों, सोलह श्रृंगार एवं रंग-बिरंगी सजावट ने पर्व की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। महिलाओं ने माता गौरी एवं भगवान ईसर से सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उल्लासमय बना रहा।

महिलाओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता

इस अवसर पर राजकुमारी गुप्ता, शोभा गुप्ता, भूमिका गुप्ता, श्वेता गुप्ता, हर्षा जैन, नेहा गुप्ता सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन के संयोजक पुरेंद्र गुप्ता एवं अमित गुप्ता के अनुसार, "इस प्रकार के पारंपरिक आयोजनों से परिवार में सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।" ईसर-गणगौर पर सजी आस्था की छटा के बीच तुलसा परिवार की गौरनियों ने अटूट श्रद्धा के साथ यह पूजन संपन्न किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story