कोटा: श्री गणेश मित्र मंडल समिति के 25वें गणेश महोत्सव का समापन
छावनी स्थित गोयल धर्मशाला के सामने पांडाल में महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ 'हनुमान अंश' फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

कोटा में श्री गणेश महोत्सव के दौरान स्क्रीन पर फिल्म देखते श्रद्धालु।
कोटा, 26 सितंबर। श्री गणेश मित्र मंडल समिति, छावनी द्वारा आयोजित 25वें रजत जयंती श्री गणेश महोत्सव 2026 का भव्य एवं भक्तिमय माहौल में समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन छावनी रामचंद्रपुरा स्थित गोयल धर्मशाला के सामने सजाए गए विशाल गणपति पांडाल में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह में विशेष रूप से ‘हनुमान अंश’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान पूरा पांडाल भगवान श्री गणेश और संकटमोचन हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। “गणपति बप्पा मोरया” और “जय श्री राम, जय हनुमान” के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने फिल्म के माध्यम से हनुमान जी के प्रेरणादाई चरित्र और संदेशों को आत्मसात किया।
समापन समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष ऋतुराज कौशिक तथा उपाध्यक्ष पंडित लालचंद शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समिति पिछले 25 वर्षों से लगातार श्री गणेश महोत्सव का सफल आयोजन करती आ रही है। रजत जयंती वर्ष में क्षेत्रवासियों के सहयोग और अपार उत्साह ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समिति की ओर से समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव अंशु श्रृंगी एवं संरक्षक कन्हैयालाल शाक्यवाल का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और कुशल प्रबंधन में पूरे महोत्सव का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित नवल किशोर, महेश शाक्यवाल, सतीश शाक्यवाल, भारत अग्रवाल, ऋतिक गुप्ता, करण शाक्यवाल और नीरज शाक्यवाल ने व्यवस्थाओं को संभालने में अग्रणी भूमिका निभाई। महिला मंडल से दीपमाला, आरती शाक्यवाल, ममता शाक्य, संजू देवी और कीर्ति शाक्यवाल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पूजन, महाआरती और व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया।
समारोह के अंत में भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 25वें रजत जयंती श्री गणेश महोत्सव 2026 का सानंद समापन हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
