कोटा: गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे, रोटरी क्लब ने देखी सेना की प्रदर्शनी
युवाओं और बच्चों को भारतीय सेना की आधुनिक तकनीक, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

श्री उम्मेद क्लब में सैन्य प्रदर्शनी के दौरान ग्रुप फोटो खिंचवाते रोटरी क्लब सदस्य।
भारतीय सेना के गांडीव डिवीजन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री उम्मेद क्लब में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी में रोटरी क्लब कोटा एवं इंटरैक्ट क्लब ऑफ आरसीके चेंज मेकर के 100 से अधिक सदस्यों ने भारतीय सेना के शौर्य, तकनीक और आधुनिक सैन्य उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।
कोटा, 26 सितम्बर। रोटरी क्लब कोटा एवं इंटरैक्ट क्लब ऑफ आरसीके चेंज मेकर के 100 से अधिक सदस्यों ने भारतीय सेना के गांडीव डिवीजन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री उम्मेद क्लब में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बच्चों और बड़ों ने भारतीय सेना की तकनीक एवं हथियारों को करीब से देखा।
क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि प्रदर्शनी में भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों, सैन्य उपकरणों, निगरानी प्रणालियों एवं आधुनिक सैन्य तकनीक की जानकारी दी गई। बच्चों एवं बड़ों ने सैन्य तकनीक और उपकरणों को उत्सुकता के साथ देखा तथा इसकी सराहना की।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास, पूर्व प्रांतपाल प्रद्युम्न कुमार पाटनी, वरिष्ठ सदस्य पंकज खन्ना सहित उमेश गोयल, संजय जैन, सुनील गोयल, अभिषेक गोयल, डॉ. शुभम अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, किशोर सपरा, डॉ. अनीश गुप्ता, उषा सोलंकी, पम्मित शर्मा आदि ने सैन्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सैन्य तकनीक एवं उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।
क्लब सचिव रोटेरियन मुकेश चौधरी ने बताया कि इस अवलोकन कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी एवं इंटरैक्ट टीम की अध्यक्ष ध्रुवी गोयल एवं सचिव मायरा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को भारतीय सेना की तकनीक, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा से परिचित कराना तथा उनमें जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
