कोटा में निशुल्क नेत्र जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा
मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण व नाड़ी जांच मिलेगी, शुगर मरीजों की सामान्य रिपोर्ट के बाद क्लिनिक में सर्जरी होगी।

कोटा में 6 दिसंबर को गीता भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर के लिए बैनर विमोचन करते सदस्यगण।
कोटा में जरूरतमंदों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराजा श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप की ओर से 6 दिसंबर को विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। गीता भवन में प्रातः आयोजित होने वाले इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के तहत बैनर विमोचन समारोह आयोजित कर शिविर की रूपरेखा साझा की गई।
ग्रुप के चेयरमैन संजय गोयल ने बताया कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की दृष्टि की सुरक्षा के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
चेयरमैन परमानन्द गर्ग ने बताया कि शिविर में प्रातःकाल डॉ. सुधीर गुप्ता की चिकित्सकीय टीम मरीजों की नेत्र जांच करेगी। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाया जाएगा।
संभागीय महामंत्री सपना गोयल ने जानकारी दी कि शिविर में रेटिना विशेषज्ञ डॉ. दीपेश छाबलानी और डॉ. भावना पटेल भी अपनी सेवाएं देंगे। दोनों विशेषज्ञ मरीजों का गहन नेत्र परीक्षण करेंगे।
संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि शिविर में डॉ. परमानन्द गर्ग मरीजों का निशुल्क नाड़ी परीक्षण भी करेंगे, जिससे उन्हें समग्र स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा। वहीं, महिला अध्यक्षा रेणु गोयल ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित शुगर के मरीजों की आवश्यक जांचें सामान्य आने के बाद डॉ. सुधीर गुप्ता के निजी क्लिनिक पर उनका ऑपरेशन कराया जाएगा।
बैनर विमोचन समारोह में संजय गोयल, परमानन्द गर्ग, राजकुमार गोयल, यश खंडेलवाल और सपना गोयल सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नेत्र परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, नाड़ी परीक्षण और मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
