कोटा में घोड़े वाले बस्ती में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में 210 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 35 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से आयोजित इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

ट्रस्ट के सचिव संजय गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 210 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 35 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा 30 अक्टूबर को किए जाएंगे।

ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र गोयल विचित्र ने बताया कि शिविर में समाजसेवी आनंद राठी, अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं महामंत्री गजानंद सिंघल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

लायंस क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष सुधा शर्मा एवं सचिव अनामिका राठौर ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे एवं दवाइयां भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए निरंतर सेवा कार्य करना है।

शिविर में ट्रस्टी नरेन्द्र गोयल, विनय गोयल, सुनीता गोयल, लायंस क्लब की कोषाध्याय प्रतिभा गुप्ता, कुसुम गुप्ता, मुकेश गुप्ता, किशन गुप्ता, डॉ. जगदीश शर्मा, विजेंद्र व्यास, गिरिराज मुंदड़ा, एसके विजय और आरसी धूत उपस्थित थे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story