कोटा में लायंस क्लब का नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न, 28 मरीजों का हुआ निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
लायंस क्लब कोटा द्वारा आयोजित शिविर में 88 मरीजों की नेत्र जांच की गई, और वरिष्ठ डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किए।

लायंस क्लब कोटा के सदस्य निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के दौरान नजर आ रहे हैं।
कोटा में मोतियाबिंद से जूझ रहे 28 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के बाद नई रोशनी मिली। लायंस क्लब कोटा की ओर से डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर में कुल 88 मरीजों की नेत्र जांच की गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए 28 मरीजों का वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गर्ग ने सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया।
क्लब अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में मरीजों को नेत्र जांच, ऑपरेशन, आवास और भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। मरीजों के उपचार से संबंधित संपूर्ण खर्च क्लब की ओर से वहन किया गया।
शिविर प्रभारी प्रमोद विजय ने बताया कि समापन समारोह के दौरान सभी 28 मरीजों को निःशुल्क चश्मे, काले चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. राहुल गर्ग ने ऑपरेशन के बाद आंखों की देखभाल, नियमित रूप से दवाइयों के उपयोग और आवश्यक सावधानियों के संबंध में मरीजों को विस्तार से जानकारी दी।
क्लब सचिव लायन लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि क्लब की ओर से अगला निःशुल्क शिविर 16 नवम्बर को झालावाड रोड स्थित लांयस क्लब भवन कोटा में आयोजित किया जाएगा।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रमेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, जुगल किशोर सोनी, राजकुमार लड्डा, कल्पना शर्मा, निर्मला खाबरा, ऊष्मा सोनी, ऊष्मा लड्डा, रमा सोनी, भारती डागा, अनिल माहेश्वरी, अजय कुमार गुप्ता, सुनील आनंद, अनीता विजय एवं वीरेंद्र विजय सहित लायंस क्लब के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
