कोटा जिले में 4 नए नगर वन विकसित करने हेतु केन्द्र सरकार ने 8 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी है जिसके लिए विधायक संदीप शर्मा ने वन मंत्री संजय शर्मा का आभार ज्ञापित किया है। ज्ञात हो कि कोटा शहर के आस पास स्थित पठारी वन भूमि को हरा भरा करने तथा वन्य पर्यटन के विकास के लिए विधायक संदीप शर्मा निरंतर प्रयासरत थे तथा वन मंत्री के निरंतर सम्पर्क में थे।


मंजूरी की पृष्ठभूमि और प्रक्रिया

  • पूर्व में राज्य सरकार ने केन्द्र को प्रदेश में 17 नए नगर वन विकसित करने हेतु प्रस्ताव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजे थे जिनमें से 12 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी तथा 5 लम्बित थे।
  • तत्पश्चात राज्य सरकार द्वारा 13 नए नगर वनों की अतिरिक्त मांग की गई जिस पर सरकार ने 13 और 5 लम्बित मिलाकर कुल 18 नगर वनों की स्वीकृति जारी की है।

कोटा में प्रस्तावित नगर वन और बजट विवरण

इसमें से कोटा में अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, अनन्तपुरा, डाढ़ देवी एवं कराई बीड (सांगोद) में नए नगर वन स्वीकृत किए गए हैं। इन तीनों ही स्थानों पर 50-50 हैक्टैयर वन भूमि पर 2-2 करोड़ की लागत से वन विकसित किए जाएंगे और इसके लिए प्रथम किश्त के 1.40 करोड़ रूपए जारी किए जा रहे हैं।


विकास कार्य और भावी योजनाएं

स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि:

"इससे न केवल बंजर भूमि पर वृक्षारोपण हो सकेगा बल्कि स्थानीय वन्य पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर वनों में आम जन के भ्रमण हेतु ट्रेक बनाया जाएगा, आम जनता को वृक्षों के बारे में जानकारी हेतु साईनेज बनाए जाएंगे तथा जल संरचनाएं भी तैयार की जाएगी जिससे पक्षी संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।"

लम्बे समय से प्रयासरत थे विधायक संदीप शर्मा जिनकी मेहनत से कोटा में वन्य पर्यटन और हरियाली को नया विस्तार मिलेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story