लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर एएसआई इंड. ने मृतक प्रसूता के परिजन को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर एएसआई इंड. ने मृतक प्रसूता स्व. पायल के परिजन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एएसआई इंड. के महाप्रबंधक पवन सोनी (दाएं) मृतक प्रसूता के पति पवन मालवी को चेक सौंपते हुए, साथ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधायक कल्पना देवी मौजूद हैं।
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मई माह में उपचाररत पांच प्रसूताओं की मृत्यु के बाद माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की पहल पर मृतक महिलाओं के बच्चों के पालन-पोषण के लिए उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का क्रम जारी है। इसी पहल के तहत एएसआई इंड. लि. रामगंजमंडी ने अपने सामाजिक सरोकार के अंतर्गत एक मृतक प्रसूता के परिजन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
सर्किट हाउस में आयोजित एक समारोह में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी तथा जिला कलेक्टर श्री पियूष सामरिया की उपस्थिति में एएसआई इंड. के महाप्रबंधक (वित्त) श्री पवन सोनी ने मृतक प्रसूता स्व. पायल के पति श्री पवन मालवी को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
यह आर्थिक सहयोग एएसआई इंड. लि. रामगंजमंडी के प्रबंध निदेशक श्री दीपक जटिया तथा कार्यकारी निदेशक श्री तुष्या जटिया की ओर से कंपनी के सामाजिक दायित्वों के तहत उपलब्ध कराया गया।
एएसआई इंड. द्वारा प्रदान किए गए इस आर्थिक सहयोग के लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला तथा जिला कलेक्टर श्री पियूष सामरिया ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
