कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित 16वें प्रांतीय टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में उद्योग, सजावट और सामाजिक सरोकार का संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय एक्सपो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज स्टॉल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं रेडक्रॉस के स्टेट प्रेसिडेंट राजेश कृष्ण बिरला का सानिध्य प्राप्त हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्सपो का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। इसी क्रम में वे राज कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के स्टॉल पर पहुंचे और कंपनी के उत्पादों की जानकारी ली। कंपनी के चैनल पार्टनर श्रीजी कूलिंग हनीकॉम्ब पैड, कोटा के निर्माता श्याम माहेश्वरी एवं पुलकित मूंधड़ा ने उनका स्वागत किया और उत्पादों के बारे में जानकारी दी।



इस अवसर पर राजेश कृष्ण बिरला की प्रेरणा से सामाजिक सरोकार की पहल के तहत कोटा शहर के विभिन्न मंदिरों में 21 कूलर भेंट किए गए। इनमें आईएल मंदिर, सनातन मंदिर दादाबाड़ी, गोविंद देव मंदिर सती चबूतरा सहित अन्य मंदिर शामिल हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस सेवा कार्य को आयोजन का विशेष आकर्षण माना गया।

कार्यक्रम में जयप्रकाश शर्मा एवं अंकित बिसारी आदि लोग उपस्थित रहे। श्याम माहेश्वरी एवं पुलकित मूंधड़ा ने कहा कि एक्सपो केवल व्यापारिक गतिविधियों का मंच नहीं, बल्कि समाज और शहर से जुड़ने का अवसर भी है। मंदिरों में कूलर भेंट करने की पहल इसी भावना का हिस्सा है। एक्सपो में प्रदर्शनी के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह पहल आयोजन के महत्वपूर्ण पक्ष के रूप में सामने आई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story