कोटा। शहर के प्रमुख मल्टी स्पेशलिस्ट ईथॉस हॉस्पिटल द्वारा आमजन के हृदय स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार, 26 अप्रैल को नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अस्पताल परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।

अस्पताल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असलम खान (MBBS, MD, DNB कार्डियोलॉजी) मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे। इसके साथ ही शिविर के दौरान रेडियोलॉजी एवं विभिन्न लैब जांचों पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

दाधीच के अनुसार, शिविर में उन मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धड़कन की अनियमितता, उच्च रक्तचाप सहित अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। यह पहल आमजन को समय रहते हृदय रोगों की पहचान और उपचार के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story