कोटा में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ‘एक करोड़ वृक्ष’ अभियान को मंगलवार को गति मिली। तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संचालित इस अभियान के तहत राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, कोटा के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड परिसर में वर्ष-2026 का द्वितीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 200 पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार के चेयरमैन यतीश जैन खेड़ावाला ने बताया कि कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज, कोटा के प्राचार्य डॉ. निलेश जैन, नगर निगम कोटा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी तथा सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से उपलब्ध कराए गए पौधों के माध्यम से अभियान को गति मिली।

अध्यक्ष लोकेश जैन एवं महामंत्री नवीन दौराया ने बताया कि कार्यक्रम को आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज ससंघ का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उपस्थित जनों ने गुरुदेव के ‘एक करोड़ वृक्ष’ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार के चेयरमैन यतीश जैन खेड़ावाला, अध्यक्ष लोकेश जैन, महामंत्री नवीन दौराया, कोषाध्यक्ष अजय जैन, नितेश जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र पिड़ावा, राजीव पाटनी, अंकुर बाकलीवाल, अभिनन्दन कोटिया, पंकज लुहाड़िया, चेतन जैन तथा रॉबिन काला ने अभियान के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

सकल समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज एवं कोटा के प्राचार्य डॉ. निलेश जैन ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत लगाए गए सभी 41 पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया। इस पहल के माध्यम से पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story