कोटा शहर में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ एवं इको फ्रेंडली नवदुर्गा क्लब की ओर से संचालित ‘पर्यावरण संरक्षण प्रहरी कोटा मुहिम’ के द्वितीय चरण के तहत रविवार, 11 अक्टूबर को शहर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को माटी से निर्मित 56 इको-फ्रेंडली नवदुर्गा प्रतिमाएं निशुल्क वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदियों और जलाशयों को प्रदूषण से बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतिमा वितरण समारोह की तैयारियों के तहत घोड़े वाले बाबा चौराहे पर स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाआरती और स्थल पूजन का आयोजन किया गया। इको फ्रेंडली नवदुर्गा क्लब के अध्यक्ष डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, संस्थापक महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी, डॉ. एमएल अग्रवाल, मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन लाल गर्ग, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, चिरंजीवी लाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल और मोहनलाल अग्रवाल मौजूद रहे।

मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया कि मुहिम का मूल उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष अभियान के तहत 6 फीट की 28 और 5 फीट की 28 प्रतिमाएं तैयार करवाई गई हैं। सभी 56 प्रतिमाएं विशुद्ध रूप से माटी और प्राकृतिक सामग्रियों से निर्मित हैं, ताकि विसर्जन के समय नदियों और जलाशयों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

संस्थापक महामंत्री राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’ (रावण सरकार) ने बताया कि प्रतिमा वितरण समारोह को मोजी बाबा पावन धाम आश्रम की महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती, कुलम शक्तिपीठ की साध्वी माता नीति अम्बा और मंगलेश्वरी मठ के पीठाधीश्वर रजीतानंद महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर अनुसूया गोस्वामी और उप महापौर विवेक राजवंशी उपस्थित रहेंगे। वे श्रद्धालुओं और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रतिमाएं सौंपेंगे।

माटी और प्राकृतिक सामग्रियों से निर्मित प्रतिमाओं के निशुल्क वितरण के माध्यम से ‘पर्यावरण संरक्षण प्रहरी कोटा मुहिम’ का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ना और प्रतिमा विसर्जन से जल स्रोतों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story