कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में माताजी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से चार युवाओं की असामयिक मृत्यु के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हादसे को लेकर सरकार तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कमी की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

22 अक्टूबर 2026 को राखी गौतम हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के परिजनों के निवास पर पहुंचीं। उन्होंने परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत युवाओं की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हादसे पर दुःख जताते हुए राखी गौतम ने कहा कि जब संबंधित स्थान पर प्रतिमा विसर्जन होना पहले से निर्धारित था, तो वहां गोताखोरों, सुरक्षा कर्मियों और बचाव के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए होते, तो इस तरह की दुखद घटना को रोकने में मदद मिल सकती थी।

राखी गौतम ने हादसे की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने प्रदेश के सभी प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों, प्रशिक्षित बचाव दल, सुरक्षा कर्मियों और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह का असहनीय दुःख न झेलना पड़े।

कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी ने बताया कि इस दौरान पूर्व शहर जिला कांग्रेस महासचिव मोहन सैनी, कपिल शर्मा, पार्षद सुनीता गुर्जर, जोगेंद्र बिरवाल, राहुल पुरस्वानी, आबिद अंसारी, मंडल अध्यक्ष शहजाद खान और वार्ड अध्यक्ष तंवर जादौन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story