डोल ग्यारस के अवसर पर अग्रवाल महिला सुंदरकांड समिति की ओर से चरण चौकी पर कुआं पूजन (पनघट पूजन) किया गया। धार्मिक आस्था, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक समरसता से जुड़े इस आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा में शामिल होकर ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की।

अध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं महामंत्री उमा सिंगला ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाएं अपने-अपने घरों से ठाकुर जी के स्वरूप को पूर्ण श्रद्धा एवं आदर के साथ लेकर चरण चौकी पहुंचीं। यहां सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ठाकुर जी का भव्य कुआं पूजन (पनघट पूजन) संपन्न कराया। इस दौरान ठाकुर जी के जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम संयोजक विलका मित्तल ने बताया कि आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा पहनकर भाग लिया। यह आयोजन में संगठन की एकता और सौंदर्य को दर्शा रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत में कुसुम गुप्ता एवं प्रतिभा गुप्ता ने समारोह में पधारीं सभी महिलाओं को पारंपरिक रखड़ी पहनाकर उनका भावभीना स्वागत किया।

पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उपस्थित महिलाओं ने भजनों की मधुर धुनों पर नृत्य किया और ईश्वर की भक्ति में लीन होकर आनंद लिया। भजनों के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसे सभी ने प्रेम और भाव से ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सरिता जैन, ममता बंसल, मधु मित्तल एवं अंजु गोयल का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में इंदिरा जैन ने समारोह में उपस्थित सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं सदस्य महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story