कोटा: दिव्य भारती प्रहरी ने मनाया भारतीय नववर्ष और होली स्नेहमिलन समारोह
भीमगंजमंडी में आयोजित कार्यक्रम में विक्रम संवत 2083 का स्वागत किया गया और संगठन के दिवंगत सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कोटा के भीमगंजमंडी स्थित होटल में आयोजित समारोह के दौरान दीप प्रज्ज्वलन कर भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एन के मीना एवं अन्य विशिष्ट अतिथि।
कोटा 20 मार्च। कोटा नगर के आध्यात्मिक एवं सामाजिक स्वयंसेवी संगठन दिव्य भारती प्रहरी द्वारा भीमगंजमंडी स्थित एक होटल में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 एवं होली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का गरिमामय शुभारंभ और वंदना
प्रहरी के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्टेशन निदेशक एन के मीना, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मुनि एवं शरदराजकृष्ण गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना, माल्यार्पण और पंचदीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान अतिथियों ने "नववर्ष में सभी के सुख शान्ति और आरोग्य की कामना के साथ" दीप प्रज्ज्वलन किया तथा सभी लोगो ने समवेत स्वर में दिव्यभारती प्रहरी गीत गायन किया।
होली की शुभकामनाएं और वार्षिक प्रगति विवरण
प्रहरी के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक शर्मा ने सभी सदस्यों को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी तथा संगठन के इस वर्ष के कार्यकलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को प्रहरी के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र मुनि, शरदराजकृष्ण, उमेश मेहरा, मंजीत सिंह बग्गा जी, प्रदीप कुमार चौरसिया और श्रीमती चरणजीत ने अपने प्रेरक उदबोधन से संबोधित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और काव्य पाठ का आनंद
इस अवसर पर दीपक शर्मा और राजेन्द्र मुनि ने काव्य पाठ किया। "बृजराज स्वर्णकार एवं नरेश कुमार ने अपनी मधुर आवाज में भजन व गीत प्रस्तुत कर श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध कर दिया।" प्रहरी संगठन के संयोजक राजीव उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।
श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रम का समापन
इस गरिमामय आयोजन के दौरान प्रहरी के इस वर्ष स्वर्गवासी हुए चार सदस्यों स्व. विवेक पूरकर, रविशंकर जोशी, डॉ. अनिल गौड़ सुदेशन एवं अर्जुनदास छाबड़ा को श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरदराजकृष्ण ने की तथा सफल संचालन दीपक शर्मा द्वारा किया गया।
भवदीय
राजेश गौतम
सादर प्रकाश नार्थ
श्रीमान सम्पादक जी

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
