कोटा। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, श्रीनाथपुरम के विद्यार्थी दीपांशु यादव ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ कोटा और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दीपांशु ने अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्य भक्ति निगम ने बताया कि कक्षा 11वीं (ह्यूमैनिटीज) के विद्यार्थी दीपांशु यादव ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने दीपांशु की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना विद्यार्थी की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ चुनौतियों का सामना करने का साहस भी प्रदान करते हैं। दीपांशु की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि विद्यालय की प्राथमिकता विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ाना है। इसके लिए संस्थान की ओर से उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राचार्य भक्ति निगम ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करना विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। दीपांशु ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता विद्यालय में मौजूद खेल प्रतिभाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

दीपांशु यादव की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला, प्रशासक राजेन्द्र कुमार जैन, प्राचार्य भक्ति निगम सहित समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story