कोटा। दीपावली के उल्लास, सामाजिक एकता और आपसी स्नेह के बीच दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव कोटा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह जैन जन उपयोगी भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में 150 से अधिक सदस्यों की सहभागिता रही। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई और सत्र 2027-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। महिलाओं की ओर से प्रस्तुत धार्मिक नृत्य और भजनों ने समारोह में भक्तिमय वातावरण बनाया। वहीं, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया। दीपावली मिलन समारोह में सदस्यों ने आपसी स्नेह और सामाजिक एकजुटता के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन ने 27 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने ‘समाज की बेटी समाज में’ थीम को सामाजिक समरसता और पारिवारिक संस्कारों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेश चांदवाड़ ने 3 जनवरी को जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रुप की सामाजिक गतिविधियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सत्र 2027-2028 के लिए चुनाव अधिकारी की देखरेख में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जैन ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पारस सोगानी को अध्यक्ष, प्रकाश पाटनी को मंत्री और सुनील पाटनी को कोषाध्यक्ष घोषित किया।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष आर.के. बज, धर्मचंद्र काला, चांदमल जैन, जैनेन्द्र जैन, कमल बोहरा, महावीर प्रसाद जैन, महेंद्र कुमार जैन, सुरेश पाटौदी एवं वीरेंद्र कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के संयोजक अशोक रांवका, नेमीचंद शाह एवं जयकुमार जैन रहे। महिला संयोजिकाओं राजकुमारी जैन, सुमन जैन, संतोष जैन एवं उर्मिला शाह ने आयोजन में सहयोग किया। अंत में सचिव विमल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ग्रुप की आगामी सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर नई शुरुआत हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story