कोटा: दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व पर धार्मिक आयोजन
वीतराग महिला मंडल ने प्रश्न मंच का आयोजन किया, जबकि आरजव धर्म के तहत सरलता और निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया।

तस्वीर में दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के दौरान श्रद्धालु आरती करते हुए।
कोटा। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर विज्ञान नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत वीतराग महिला मंडल की ओर से प्रश्न मंच आयोजित किया गया, जिसमें धर्म एवं जैन दर्शन से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से श्रद्धालुओं और बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया।
महामंत्री अनिल काला ने बताया कि धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में आज मुख्यमंत्री सड़क पूर्णियाजन राजमल विजय कुमार पाटौदी परिवार की ओर से किया गया। वहीं पारसनाथ भगवान पर शांतिधारा सिद्धार्थ जैन द्वारा की गई।
दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत आरजव धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि किसी को ठगना, छलना, मन में कपट रखना तथा दिखाना कुछ और और होना कुछ और, मायाचारी के लक्षण हैं। मन में कुटिल भाव रखते हुए ऊपर से अच्छा बनने का प्रयास करना भी मायाचारी कहलाता है। जैन धर्म में मायाचारी का त्याग कर सरलता और निष्कपट भाव अपनाने का संदेश दिया गया है।
आगामी कार्यक्रम के तहत कल सम्यक पाठशाला के बच्चों द्वारा विज्ञान नगर मंदिर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चे धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दशलक्षण महापर्व के संदेशों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर जी अजमेरा रहेंगे।
कार्यक्रमों में इंद्र कुमार जैन, देवेंद्र गंगवाल, सुनील कासलीवाल, आशीष जैसवाल, अरविंद ठौरा, विपीन जैन, अमित चीकू, मुकेश खटोड़, अनुज बाकलीवाल एवं अनिल काला सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
