आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महामुनिराज की प्रेरणा से संचालित प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प के अंतर्गत दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव, कोटा द्वारा रविवार को मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए नाश्ता एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद अस्पताल के सामने स्थित प्रज्ञा प्रज्ञालोक में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत कुल 225 लाभार्थियों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम संयोजक नेमीचंद शाह ने बताया कि अस्पताल में उपचाररत मरीजों तथा उनके परिजनों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा प्रकल्प संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं तीमारदारों को नाश्ता और भोजन वितरित किया गया।

ग्रुप अध्यक्ष अशोक जोरा ने कहा कि प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन, ग्रुप अध्यक्ष अशोक जोरा, सचिव विमल जैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, धर्मचंद काला, एस.के. दोषी, पी.सी. गोधा, महेंद्र जैन, आर.के. जैन, राजमल पाटौदी, भानुकुमार, नवीन जैन, राजेंद्र कुमार जैन, सुरेश पाटौदी, सुरेश जैन तथा गुरु आस्था परिवार, कोटा के चेयरमैन यतिश खेडावाला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप अनुभव समाजहित एवं मानव सेवा से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का नियमित संचालन करता है। इसी श्रृंखला में प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने के साथ समाज में मानवीय मूल्यों को भी सशक्त बनाते हैं।

प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प के माध्यम से अस्पताल में उपचाररत मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराने की यह पहल सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story