कोटा। दिगंबर जैन समाज के सामाजिक समूह ‘अनुभव’ एवं ‘अतिवीर’ ने महावीर दिगंबर जैन मंदिर, तलवंडी में भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण भक्तामर स्तोत्र पाठ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर 64 रिद्धि–सिद्धि मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें जे. के. जैन, पुष्पा जैन, निकुंज–वर्षा जैन और विकास–रितु जैन ने भाग लिया। इस विशेष आयोजन में समाज के मुख्य संरक्षक विमल जैन (नांता), महामंत्री पदम बड़ला, फेडरेशन के कार्याध्यक्ष सुरेश चांदवाड के साथ-साथ ‘अनुभव’ और ‘अतिवीर’ समूह के पदाधिकारी एवं दंपति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तलवंडी समाज समिति के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया, प्रकाश सामरिया, महिला मंडल की अध्यक्षा अनिला झांझरी और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निशा जैन सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजजन भी इस धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम के दौरान पंडित आदि कुमार, अनिल डाबी और मनोज जैन ने भक्तामर स्तोत्र के श्लोकों का मंत्रोच्चार किया और जैन भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव से भर दिया।

लगभग 250 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न यह आयोजन भक्ति और साधना का अद्वितीय उदाहरण रहा। कार्यक्रम के पुण्यार्जक जे. के. जैन और पुष्पा जैन रहे, जबकि सफल संचालन और संयोजन की जिम्मेदारी राजेश बरमुडा, राजकुमार लुहाडिया और अरविंद बामडिया ने निभाई।

इस भव्य आयोजन ने न केवल समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाई, बल्कि जैन धर्म की परंपराओं और आध्यात्मिक साधना के महत्व को भी सामने रखा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story