कोटा में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान की ओर से आयोजित डायबिटीज जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में मधुमेह से बचाव, लक्षणों की पहचान और बीमारी पर नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। रविवार को तलवंडी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में 179 सदस्यों की विभिन्न स्वास्थ्य जाँच की गई। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ जेठवानी ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच के महत्व पर जोर दिया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर के दौरान 85 सदस्यों ने रैंडम ब्लड शुगर, 65 सदस्यों ने HbA1c और 29 सदस्यों ने थायराइड की जाँच करवाई। कार्यक्रम में डॉ. पार्थ जेठवानी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के पुण्यार्जक परिवार राम रतन बरमुंडा एवं प्रेमवती बरमुंडा का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश हरसोरा, कोटा रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा, तलवंडी मंदिर अध्यक्ष अशोक पहाड़िया तथा समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था कोटा के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र ताथेडिया उपस्थित रहे।

ग्रुप अध्यक्ष सीमा अरविंद बागड़िया ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान सामाजिक सेवा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए चिकित्सक, पुण्यार्जक परिवार, अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story