कोटा में भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व और उसके प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुर्वेद विकास समिति एवं अथर्वा आदित्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 6 नवंबर को गीता भवन में धन्वंतरि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद अपनाने और रोगों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।

आयुर्वेद विकास समिति के महामंत्री आदित्य कुमार शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. पत्ता सिंह सोलंकी ने आयुर्वेद के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद के बिना जीवन अधूरा है। रोगों को जड़ से समाप्त करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद को अपनाना चाहिए।

समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राजेंद्र शारदा (शारदा मेडिकल), रामेश्वर प्रसाद विजय, शंभू दयाल दाधीच और महावीर दाधीच सहित अनेक वैद्यों ने भी भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व और इसके प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, महामंत्री आदित्य कुमार शास्त्री ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को भगवान धन्वंतरि जयंती एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस चिकित्सा पद्धति को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story