कोटा में धाकड़ समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन, शिवराज होंगे मुख्य अतिथि
भोपाल में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दी और पोस्टर जारी किया, जिससे विवाह योग्य युवाओं के पंजीकरण की तैयारी तेज हुई है।

कोटा में 27 दिसंबर को होने वाले धाकड़ परिचय सम्मेलन का पोस्टर भोपाल में शिवराज ने जारी किया।
कोटा में धाकड़ समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवनसाथी चुनने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलने जा रहा है। श्री धाकड़ महासभा के तत्वावधान में 27 दिसंबर 2026, रविवार को कोटा के विनोबा भावे नगर स्थित श्री धरणीधर गार्डन में राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रप्रकाश नागर ने बताया कि इस आयोजन में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, राजगढ़-ब्यावरा के सांसद रोडमल नागर और श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। सम्मेलन का आयोजन महासभा की ओर से समाज के अग्रणी संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए कोटा से एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कोटा में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। चौहान ने 27 दिसंबर को कोटा आने की स्वीकृति प्रदान की।
इस दौरान श्री धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह धाकड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र धाकड़, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश नागर और झालावाड़ जिला अध्यक्ष बद्रीलाल मेहता उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर नागर, महामंत्री महेश नागर, राष्ट्रीय मंत्री सूबेदार संतोष नागर, सनमान सिंह धाकड़, प्रदीप चौहान और पिंकेश चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में समाज के विशिष्ट लोगों से भी संपर्क किया और उनसे परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण करवाने का आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
27 दिसंबर को होने वाला यह राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन धाकड़ समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वीकृति और पोस्टर विमोचन के साथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज के प्रतिनिधियों की सक्रियता सामने आई है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
