केडीएफ सेमिनार में बैंकिंग सुविधाओं और स्वस्थ जीवन में आयुर्वेद की भूमिका पर चर्चा
कोटा में केडीएफ के बैंकिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में बैंकिंग सुविधाओं, लिवर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन में आयुर्वेद की भूमिका पर चर्चा हुई।

तस्वीर में कोटा डेवलपमेंट फोरम के कार्यक्रम के दौरान प्रतीक चिन्ह थामे हुए लोग नजर आ रहे हैं।
कोटा डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा होटल जोहरी में बैंकिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर दो महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडीएफ अध्यक्ष डीएन नैनानी ने की, जबकि संस्थापक अध्यक्ष डॉ. टीसी मेहता का मार्गदर्शन रहा।
पहले सत्र में आईडीएफसी फस्ट बैंक की ओर से लव खंडेलवाल एवं उनकी टीम ने विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा की। सदस्यों को बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।
दूसरे सत्र में सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. केसी नंदवाना ने आधुनिक जीवनशैली के लिवर एवं संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन में आयुर्वेद की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को भी सामने रखा।
दोनों सत्रों के बाद प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बैंकिंग एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर सवाल किए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आशा शर्मा एवं फाइनेंस सेकेट्री राजकमल एरन सहित लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहे।
मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केडीएफ महासचिव कंचन ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केडीएफ सदस्यों को वित्तीय एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
