कोटा शहर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 21 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस बड़ी विकास सौगात के लिए सांगोद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जयपुर पहुंचकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का स्वागत और अभिनंदन कर आभार जताया।

कोटा शहर को एक्सप्रेसवे के बालापुरा इंटरचेंज से जोड़ने वाली इस सड़क परियोजना की स्वीकृति से शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खुशी के अवसर पर सांगोद के जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि प्रस्तावित 21 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण से कोटा और सांगोद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह सड़क कोटा शहर के अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल (रोडवेज बस स्टैंड) / एयरोड्रोम चौराहे से शुरू होकर केथून होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बालापुरा इंटरचेंज तक बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बनने से कोटा शहर से एक्सप्रेसवे तक की दूरी कम हो जाएगी, जिससे वाहन चालकों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। वर्तमान में यातायात दबाव और लंबी दूरी की समस्या का सामना कर रहे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और आमजन को इस सड़क निर्माण से राहत मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार व्यक्त करने के लिए सांगोद क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी जयपुर पहुंचे। इस दौरान सांगोद के उपप्रधान ओम नागर अडूसा, भाजपा सांगोद नगर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सोनी, महामंत्री बुद्धिप्रकाश राठौर, नेता प्रतिपक्ष रामावतार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी, सांगोद देहात से रामचरण जांगिड़, सत्यनारायण नागर, ब्रजमोहन मीणा और महावीर मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा की कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली यह सड़क परियोजना क्षेत्रीय आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story