कोटा। दीपावली के अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन के साथ केशवपुरा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का दौरा कर व्यापारियों और आमजन के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों और खरीदारी करने आए लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की राम-राम की और सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बाजार में भाजपा नेताओं का स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने कई स्थानों पर माला एवं साफा पहनाकर तथा तलवार भेंट कर स्वागत किया।

बाजार भ्रमण के दौरान विधायक संदीप शर्मा ने एक बुजुर्ग महिला से मिट्टी के दीये खरीदकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली के दीये की भांति प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन और कर्मों से जग को आलोकित करना चाहिए।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महापर्व है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कोटा दक्षिण के नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। व्यापारियों और आमजन के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा करना उन्हें आत्मीय संतोष प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर बाजारों की रौनक बढ़ाने का आह्वान किया।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। कोटा शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने की अपील की।

उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि दीपावली का त्योहार समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। बाजारों में व्यापारियों और आमजन के बीच पहुंचकर शुभकामनाएं देना भारतीय परंपरा और आपसी आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोटा के विकास और जन सुविधाओं के विस्तार के लिए जनप्रतिनिधि मिलकर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि दीपावली का पर्व सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाने का संदेश देता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने और उनके बीच रहकर कार्य करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए शहर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर केशवपुरा मंडल अध्यक्ष दीनू बंजारा, पार्षद देवेन्द्र चौधरी, नन्दकंवर हाड़ा, रवि शर्मा, कुलदीप मेहरा, शोमा अहलुवालिया, सुनीता नायक, हेमराज हाड़ा, दिपिका शर्मा, मुकेश शर्मा, मंजू सेन, कौशल शर्मा, पूर्व पार्षद बृजमोहन सेन, पी डी गुप्ता, भानुप्रताप गौड़, राजेन्द्र खण्डेलवाल, विनोद नायक, गिरिराज शर्मा, चेतन नागर, घनश्याम ओझा, नेहा पांचाल, प्रमोद व्यास, प्रणव भार्गव, प्रिया सिंह और हेमन्त मेवाड़ा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story