कोटा। दी-कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लि., कोटा के अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बोर्ड बैठक में कृषि व्यापार को नई गति देने और किसान कल्याण हेतु महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। बैठक में वित्तीय प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ संस्थागत विकास और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अप्रैल 2026 तक की व्यावसायिक स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि संस्था ने इस अवधि में लगभग 29.57 करोड़ रुपये का कारोबार अर्जित किया है। अध्यक्ष ने गेहूं, सोयाबीन, लहसुन के व्यापार और ग्रेडिंग प्लांट के संचालन की समीक्षा करते हुए अप्रैल 2026 तक के आय-व्यय और खर्चों के विवरण की आधिकारिक पुष्टि की।

संस्था के महाप्रबंधक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के लिए संवैधानिक अंकेक्षक (ऑडिटर) की नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने हेतु महाप्रबंधक को अधिकृत किया है। साथ ही, 30 अप्रैल 2026 तक की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए यह संकल्प दोहराया गया कि किसानों के हित सर्वोपरि रहेंगे और उनकी सेवाओं में निरंतर सुधार किया जाएगा।

अध्यक्ष राठौड़ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किसानों को सेवा प्रदान करें। बैठक के पश्चात उन्होंने गैस एजेंसी संचालन का जायजा लेने के साथ खाद शाखा और गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवसंरचनात्मक सुधारों को प्राथमिकता देते हुए गैस एजेंसी की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत, ग्राहकों के लिए टीनशेड युक्त प्रतीक्षालय निर्माण, रंग-रोगन, तथा गैस गोदाम में आईओसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप मरम्मत एवं पेंटिंग के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों हेतु वर्दी उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कोटा-बूंदी जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ सहित संचालक भंवर सिंह, राकेश कुमार नागर, मनीष कुमार, प्रेमशंकर मेघवाल और चेतन कुमार मालव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक संस्था की कार्यक्षमता बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story