नए कोटा में महर्षि गौतम सर्किल के पास बनने वाले संविधान पार्क के शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न समाज संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। ज्ञात हो कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे।

विकसित राजस्थान और डबल इंजन सरकार का विजन

कोटा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने अपने सम्बोधन में कहा कि "जनता के आशीर्वाद से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है, अब देश में दोबारा डबल इंजन की सरकार बनने का अवसर आया है जिससे विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान का सपना भी साकार होने जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे सांसद ओम बिरला पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनाया है और उन्होंने भी जनता की उम्मीदों से अधिक विकास के कीर्तिमान स्थापित किए है इसी कड़ी में संविधान पार्क एक बड़ा पायदान सिद्ध होगा।" इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़कर इस ऐतिहासिक कार्य का साक्षी बनाया जाना चाहिए।

विकास का अनूठा विजन और जनसेवा का संकल्प

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि "लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विकास का विजन अनूठा है, वे आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयासरत रहते हैं तो पर्यावरण और विकास के लिए भी दृढ़ प्रतिज्ञ है।" शर्मा ने बताया कि उनका निरंतर प्रयास रहता है ऐसे कौन से नवाचार करवाए जाएं जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों का आव्हान करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा करवाए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याण की नीतियों को घर घर पहुंचाना और शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों से आमजन को जोड़ना हमारा दायित्व है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story