कोटा में 19 जुलाई को कांग्रेस की संयुक्त बैठक, प्रहलाद गुंजल सहित कई वरिष्ठ नेता करेंगे सरकार की नीतियों पर मंथन
कोटा में 19 जुलाई को कांग्रेस की संयुक्त बैठक में प्रहलाद गुंजल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में सरकार की नीतियों और आगामी रणनीति पर होगी चर्चा।

राज्य की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों और आमजन के साथ हो रही ज्यादतियों के मुद्दे पर कोटा शहर और देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक 19 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे मेडिकल कॉलेज कोटा के सामने स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार से आमजन त्रस्त है तथा सरकार की दमनकारी नीतियों और मनमानी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार आमजन की आवाज बनकर सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करती रही है। इसी क्रम में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से कोटा शहर और देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक बुलाई गई है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज, पीपल्दा विधायक चेतन पटेल, शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम, देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, लाडपुरा पंचायत समिति प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, पूर्व विधायक पूनम गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान, पूर्व देहात अध्यक्ष सरोज मीणा और शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालिनी गौतम सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक एवं कोटा-बूंदी लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की यह संयुक्त बैठक आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के साथ सरकार की नीतियों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर संगठन की आगे की दिशा निर्धारित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
